Didwana: नवजात की मौत से गूंजा खाखड़की! सरकार पर जमकर बरसे पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी

Didwana News: खाखड़की ग्राम में टूटी सड़क के कारण नवजात की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए.

Didwana: नवजात की मौत से गूंजा खाखड़की! सरकार पर जमकर बरसे पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी
Image Credit: Didwana News

Rajasthan News: डीडवाना जिले के नावां में दो दिन पूर्व एक नवजात शिशु की जन्म लेने के कुछ देर बाद ही खाखड़की ग्राम की टूटी सड़क के कारण मौत हो गई थी. 12 किमी की सड़क में हजारो की संख्या में गहरे गड्ढों के चलते अब तक दो नवजातों को मौत हो चुकी है, जिसको लेकर अब खाखड़की ग्राम के लोगों ने 12 किमी की डबल सीसी सड़क बनवाने की ठान ली है.

SDM कार्यालय के सामने आज खाखड़की के ग्रामीणो ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा. आज धरने को पूर्व विधायक व पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया. महेंद्र चौधरी गर्ल्स स्कूल चौराहे से पैदल मार्च करते हुए धरना स्थल पहुंचे. धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

Add Zee News as a Preferred Source

महेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में प्रशासनिक अधिकारी हावी है जो किसी की सुनते नहीं है. उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री से ज्यादा मंत्री के पुत्र व पत्नी की चलती है और वही हर कामों का निर्णय लेते है. ये तो नाम के मंत्री बने हुए है. महेंद्र चौधरी ने पूर्व सरकार द्वारा कराए गए अपने कार्यकाल के कार्यों को गिनाया. महेंद्र चौधरी ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि जल्द समस्या समाधान किया जाए अन्यथा विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या ग्रामीण यहां धरना देने पहुच जाएंगे. धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजन भी उपस्थित थे. सड़क निर्माण के साथ साथ अब नवजात की मौत पर सियासत गर्म होने लगी है. सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, विकास कार्यों को गिनाया, लेकिन मृतक के परिजनों को कोई सहायता प्रदान नहीं की.

वहीं, लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि खाखड़की ग्राम की 12 किमी सड़क कांग्रेस के कार्यकाल व महेंद्र चौधरी के विधायक रहते ही स्वीकृत करवाई गई थी और जिस ठेकेदार के सड़क का निर्माण किया वह भी कांग्रेस समर्थित था. सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया गया, जिसका खामियाजा खाखड़की ग्राम के दो नवजात शिशुओ की मौत से चुकाना पडा है. ग्रामीणो ने तीन मांगे रखते हुए नवजात मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा, 12 किमी डबल सीसी सड़क निर्माण और पूर्व में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की न्यायिक जांच करवाकर ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. ग्रामीणों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More