खाटू श्याम जी के मासिक मेले में पहुंचे 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में देवशयनी एकादशी-द्वादशी पर बाबा श्याम के दरबार में  4 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. 

खाटू श्याम जी के मासिक मेले में पहुंचे 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
Image Credit: Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: सीकर जिले खाटू श्याम जी की देवशयनी एकादशी-द्वादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम की नगरी में दो दिवसीय मासिक मेला भोग आरती के साथ ही संपन्न हो जाता है. देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर सपने परिवार व्यापार के लिये कामनाएं मांगी.

मेले के पहले दिन एकादशी की रात बाबा के भक्तों ने जगह-जगह दरबार सजाए और भजन संध्याओं में श्याम नाम का गुणगान किया. द्वादशी के दिन भक्तों ने रींगस से खाटूधाम तक केसरिया निशान के साथ जयकारे लगाते हुए पदयात्राएं की.

Add Zee News as a Preferred Source

मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा श्याम को खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया और अपनी मन्नतों के प्रतीक निशान चढ़ाए. श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से द्वादशी के दिन बाबा श्याम का दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

पूजा अर्चना के साथ कई भक्तों ने बच्चों के जडुले उतरवाए और कुलदेवता को गजोड़ों की भी दी जात।श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के लिए मंदिर कमेटी के गार्ड्स और पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहा.

दर्शनार्थियों को 14 लाइनों के माध्यम से दर्शन कराए गए. मंदिर कमेटी के अनुसार अब तक करीब 4 लाख 75 हजार श्रद्धालु बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा प्रकट कर चुके हैं.

बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया. वहीं, एकादशी की रात भजन संध्याएं का आयोजन हुआ और द्वादशी को भक्तों ने खीर-चूरमे का भोग भोग लगाया. रींगस से निशान लेकर पैदल यात्राएं करते भक्त श्याम दरबार पहुंचे. इसके साथ ही भक्तो की सुरक्षा में पुलिस और कमेटी के गार्ड तैनात रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.