Ajmer News: खुशीराम हत्याकांड! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम

Rajasthan News: अजमेर में मासूम खुशीराम हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने दादिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया. फास्ट ट्रैक कोर्ट में जांच, एसआईटी गठन सहित अन्य मांग पर हाईवे जाम किया.

Ajmer News: खुशीराम हत्याकांड! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे किया जाम
Image Credit: Khushiram murder caseSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: अजमेर जिले के अरांई क्षेत्र के आकोडिया गांव में पिछले दिनों हुए मासूम खुशीराम हत्याकांड मामले में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में जांच होने तथा एस आई टी गठन और अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका जताई. ग्रामीणों ने सभी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताते हुए अरांई के दादिया चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया. अरांई सरवाड़ तथा किशनगढ़ मालपुरा राजमार्ग को जाम कर दिया.

धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही अरांई थानाधिकारी भोपाल सिंह बोराड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद डिप्टी उमेश गौतम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझे शुरू की, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. पुलिस की तरफ से लाठियां शुरू हो गई और ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. मामले को बढ़ता देख एसडीएम नीतू मीणा, तहसीलदार हिम्मत सिंह, एडिशनल एसपी दीपक कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस अजय सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित आसपास के 6 पुलिस थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास शुरू किया.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही विधायक विकास चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप प्रशासन से वार्ता करते हुए मांगों पर प्रशासन से जांच अधिकारी बदलने, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी करने सहित अन्य मांगों पर सहमति प्राप्त की और अंत में धरना समाप्त करवाया. इस दौरान सीओ अजमेर ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी, अरांई थानाधिकारी भोपाल सिंह बोराड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद बांदरसिंदरी एस एच ओ अमरचंद , किशनगढ़ शहर थानाधिकारी भीखाराम काला, श्रीनगर सहित अजमेर पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More