जूडो खेलने आए बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने किया टॉर्चर, गेट पर ताला जड़कर घंटों किया कैद, मारपीट के भी आरोप

Ajmer Crime: महिला कोच मोनिका शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगिता समापन के बाद बच्चों को स्कूल से बाहर जाने नहीं दिया गया. इसके बजाय गेट पर ताला लगा दिया गया और उन्हें लगभग 5 घंटे तक कैद रखा गया.

जूडो खेलने आए बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने किया टॉर्चर, गेट पर ताला जड़कर घंटों किया कैद, मारपीट के भी आरोप
Image Credit: Kishangarh News:

Kishangarh News: राजस्थान के किशनगढ़ में जाखड़ सीनियर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए बच्चों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया.

महिला कोच मोनिका शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगिता समापन के बाद बच्चों को स्कूल से बाहर जाने नहीं दिया गया. इसके बजाय गेट पर ताला लगा दिया गया और उन्हें लगभग 5 घंटे तक कैद रखा गया. इस दौरान मारपीट और अन्य कुप्रथा के आरोप भी लगे हैं, जिससे बच्चों के अभिभावक चिंतित हो उठे.

Add Zee News as a Preferred Source


शारीरिक शिक्षक पर संगीन इल्जाम
मुख्य आरोपी के रूप में स्कूल के शारीरिक शिक्षक किशनलाल का नाम सामने आया है, जिन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कोच मोनिका शर्मा के अनुसार, किशनलाल ने बच्चों को डराने-धमकाने के साथ-साथ उनसे पैर पकड़कर माफी मंगवाई.

यह विवाद पिछले दो दिनों से लखदातार एकेडमी और किशनलाल के बीच चल रहा था, जो प्रतियोगिता के दौरान भड़क गया. किशनगढ़ की एकेडमी से आए छात्रों को निशाना बनाया गया, जिससे पूरा घटनाक्रम बेहद निंदनीय हो गया. अभिभावकों ने बच्चों के देर रात तक घर न पहुंचने पर भारी चिंता जताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

थाने में दर्ज शिकायत और जांच
देर रात कोच मोनिका शर्मा बच्चों के साथ गांधीनगर थाने पहुंचीं और किशनलाल के खिलाफ औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में मारपीट, कैद करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल हैं. थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, जिसमें बच्चों के बयान और अभिभावकों की शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है.

यह घटना खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन के नाम पर होने वाले दुरुपयोग को उजागर करती है, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग और खेल प्राधिकरण से भी इसकी जांच की मांग उठ रही है, ताकि दोषियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More