9 साल की कृषा वैष्णव ने रचा इतिहास, चौथी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Tonk News: टोंक जिले के भासू गांव निवासी कृषा ने महज 9 साल की उम्र में सनातन संस्कृति से जुड़कर चौथी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है.

9 साल की कृषा वैष्णव ने रचा इतिहास, चौथी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
Image Credit: Tonk NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में उपखंड के भासू गांव निवासी भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ जयराज वैष्णव व मां कृति वैष्णव की इकलौती पुत्री कृषा ने महज 9 साल की उम्र में सनातन संस्कृति से जुड़कर चौथी बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है.

आमतौर पर कहा जाता है कि सफलता, नाम और प्रसिद्धि किसी उम्र के मोहताज नहीं होते. इस बात को अपनी कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास से 2 इंटरनेशनल,1 एशिया और चार बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाकर कृषा वैष्णव ने सही साबित किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

कक्षा 4 की छात्रा कृषा ने गोपी गीत के 19 श्लोकों का महज 1 मिनट 47 सेकंड में सबसे तेज पाठ कर हाल ही में चौथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम किया है. कृषा की सफलता पर परिवार के साथ भासू गांव वाले भी गर्व कर रहे हैं. वहीं कृषा के दादा रामनिवास वैष्णव को पोती की सफलता के लिए बधाईयां मिल रही है.

इससे पहले कृषा को राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्रम्" का सबसे तेज पाठ कर इंटरनेशनल सुपर टैलेंटेड किड अवॉर्ड, "लव-कुश रामकथा का काव्य रूप में सबसे तेज वाचन करने पर "एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" से सम्मानित किया.

साथ ही "आदित्य हृदयम् स्तोत्रम्" और "गोपी गीत" का सबसे तेज पाठ, सबसे कम उम्र में "लव–कुश रामकथा" का इलेक्ट्रॉनिक मोड में वाचन व प्रस्तुति के साथ ही "महिषासुर मर्दिनी" का सबसे तेज पाठ कर चार बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है.

कृषा ने राधा अष्टमी पर गोपी गीत का म्यूजिक एल्बम रिलीज किया. वहीं शिव तांडव स्त्रोतम, महिषासुर मर्दिनी, हरिस्त्रोतम, रामकथा के साथ कई म्यूजिकल एलबम भी बना चुकी हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More