इस मंदिर में जाते ही खुल जाती है कुंवारों की किस्मत, दर्शन करते ही आने लगते हैं शादी के रिश्ते!

Sagai Wale Balaji, Ajmer News: अजमेर का अर्ध चंदेश्वर महादेव परिसर स्थित 'सगाई वाले बालाजी' मंदिर अपनी अनोखी मान्यता और चमत्कारों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. करीब 450 साल पुराने इस मराठा कालीन देवस्थल में बालाजी को कुंवारे युवक-युवतियों की मनोकामना पूरी करने वाला देवता माना जाता है. यही वजह है कि जीवनसाथी की तलाश में यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मन्नत लेकर पहुंचते हैं.
 

इस मंदिर में जाते ही खुल जाती है कुंवारों की किस्मत, दर्शन करते ही आने लगते हैं शादी के रिश्ते!

Ajmer News: अजमेर शहर अपनी आध्यात्मिक धरोहरों, प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां कई ऐसे देवस्थल हैं, जिनकी परंपराएं सदियों से लोगों की आस्था से जुड़ी हुई हैं, इन्हीं पावन स्थलों में से एक है मराठा कालीन अर्ध चंदेश्वर महादेव मंदिर, जहां विराजमान बालाजी को 'सगाई वाले बालाजी' के नाम से जाना जाता है.

यह मंदिर न केवल मराठा कालीन स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी अनोखी मान्यता और चमत्कारिक कथाओं के कारण भी लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

क्या कहना है मंदिर के पुजारी का
मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर ने बताया कि यह मंदिर लगभग 450 साल पुराना है और प्राचीन समय से ही यहां विराजमान बालाजी को 'सगाई वाले बालाजी' के नाम से जाना जाता रहा है. मंदिर में विराजित बालाजी कुंवारे युवक-युवतियों की मनोकामना पूरी करते हैं, इसी महिमा को देखकर दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नत मांगने यहां आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती
मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शुक्ला ने आगे बताया कि वह पिछले 35 सालों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि दूर-दूर से लोग बालाजी के दर्शन करने आते हैं और कई लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है. जब मनोकामना पूरी हो जाती है, तो श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार मंदिर में प्रसादी और भजन-कीर्तन का आयोजन करवाते हैं.


भक्तों के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र
मंदिर का प्रांगण शांति और श्रद्धा का अनुभव कराता है, त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर में भव्य मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं, जो लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराते हैं. यह स्थल न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों और भक्तों के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news