&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर के ब्यावर ग्राम पंचायत शिवपुरा घाटा ब्यावर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूर स्थित है. गांव को शहीद मेजर हवलदार ताजू काठात के गांव से भी जाना जाता है. ताजू काठात 18 सितंबर 2002 को पुंछ के राजौरी सेक्टर में देश की रक्षा करते शहीद हो गए थे.
ताजू काठात अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए थे. पत्नी मदीना बानो, 2 लड़के और 4 लड़किया परिवार में थी. इनकी पत्नी मदीना बानो ने अपने अथक प्रयास से अपने परिवार को संभालते हुए अपने बच्चों को अच्छी तालीम दी.
पूर्व सरपंच किशन काठात ने बताया कि गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता का भी अनूठा संगम देखने को मिलता है. शिवरात्रि, ईद पर गांव में सामूहिक भोज आयोजित किया जाता है, जिसमें पूरा गांव आमंत्रित होता है. खास बात यह है कि इस दौरान सभी धर्म को मानने वाले ग्रामीण इसमें शामिल होते हैं. सामूहिक भोज का खर्चा भी आपसी सहयोग से ही किया जाता है.
गांव में एक मस्जिद भी है, जो 1930 में निर्मित की गई थी. गांव के करीब 50 युवा भारतीय सेना में भी कार्यरत हैं. इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी महकमों में भी कार्यरत हैं.
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कृषि कम भाग में ही हो पाती है. गांव में एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है, जिसका नाम 2019 में शहीद ताजू काठात के नाम पर किया गया है. वहीं, पंचायत में तीन प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय है. स्कूल 1927 से संचालित की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!