Beawar News: क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से हादसे की आशंका, नए निर्माण के लिए DM को सौंपा ज्ञापन

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देहात ने शहर के शाहपुरा मौहल्ला स्थित क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से हादसे की आशंका जताई है. जिसके लिए भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा देहात ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है.

Beawar News: क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से हादसे की आशंका, नए निर्माण के लिए DM को सौंपा ज्ञापन
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Beawar News: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देहात ने शहर के शाहपुरा मौहल्ला स्थित क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से हादसे की आशंका जताई है. मोर्चा पदाधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को जमीनी स्तर से हटवाने तथा उसके स्थान पर नई पानी की टंकी निर्माण की मांग की है. इस बाबत मोर्चा पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर डा. महेन्द्र खडगावत को एक ज्ञापन दिया.

ज्ञापन में क्या लिखा था?
जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि शाहपुरा मौहल्ला गिब्सन हॉस्टल ब्यावर के नजदीक एक पानी की टंकी जो कि पेयजल सप्लाई हेतु बनी हुई थी. उक्त पानी की टंकी कमजोर होने के कारण लगभग एक वर्ष पूर्व बारिश के मौसम में व तेज हवाओ से टंकी के उपर का हिस्सा पूर्णरूप से टूटकर टंकी के पैंदे में आ गिरा. जिसके कारण टंकी काफी क्षतिग्रस्त हो रखी है. ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में उक्त टंकी से क्षतिग्रस्त टंकी के टुकडे नीचे सड़क पर गिरते रहते हैं.

मानसून में हो सकती है घटना
जबकि उक्त क्षेत्र पूर्णरूप से आवासीय है व आमजन का रास्ता है. जल्द ही मानसून आने वाला है. जिससे तेज हवा, आंधी तूफान, बारिश अत्यधिक होने की संभावना है. कहीं ऐसा ना हो कि उक्त क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से बडा हादसा हो जएं. अत: समय रहते जल्द से जल्द उक्त क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को जमीनी स्तर पर हटाया जाये व जल्द से जल्द नया निर्माण किया जाये. ताकि उक्त क्षेत्र में पेयजल की पूर्ति पूर्व की भांति अधिक प्रेशर से सभी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध हो सके. ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष तिलोक तालेपा, कपिल बोयत, मुकेश जोधावत, हेमन्त चंदेल, नैनसिंह, हेमंत सिंह तथा कुलदीप आदि शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - दिलीप चौहान

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar