Rajasthan Politics: MLA रावत ने गहलोत को दी नसीहत, कहा- पहले खुद के गिरेबान में झांको...

Ajmer News: ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि गहलोत को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, बिना वजह बयानबाजी कर रहे हैं.

Rajasthan Politics: MLA रावत ने गहलोत को दी नसीहत, कहा- पहले खुद के गिरेबान में झांको...

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ हाल ही दिए गए वक्तव्य की ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांके पूर्व सीएम गहलोत. विधायक रावत ने कहा कि जब देश और प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा था, तब प्रदेश की कांग्रेस सरकार अस्थिर होकर होटल के कमरों में कैद थी. उन दिनों को नहीं भूलना चाहिए.

दरअसल, गुरुवार को ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ दिए वक्तव्य में कहा कि उनकी सरकार को उन्ही के लोग गिराने का प्रयास कर रहे है, उन्हें हटाने का प्रयास कर रहे है, जो कि एक बिना आधार एवं तथ्य के दिया गया वक्तव्य है. उन्होंने कहा कि वे वर्षो से राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे है, काफी अनुभवी है, मगर उनकी ओर से इस तरह का बिना किसी आधार के वक्तव्य देना उन्हें शोभा नहीं देता है.

विधायक रावत ने उनके वक्तव्य की निंदा की और कहा कि शायद गहलोत यह भूल गए है कि उनकी सरकार बनते ही एक साल भी ठीक से नहीं चली. पूरी की पूरी सरकार को होटल के कमरों में कैद करना पड़ा.सरकार अपने ही लोगों के फोन टैपिंग करवाने के आरोपों से घिरी रही. रावत ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए यह कहने वाले कि उन्हें उन्हीं के लोग हटाने में लगे हुए है, तो कांग्रेस सरकार के साथ जो कुछ हुआ, वो किसकी वजह से हुआ? क्या कांग्रेस सरकार को होटल में रखने वाले लोग कोई और थे? मगर गहलोत यह सब भूलकर भाजपा के मुख्खयमंत्री के खिलाफ वक्तव्य दे रहे है, जो पूरी तरह से अनुचित है. उन्होंने भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यालय में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि प्रदेश में भाजपा का शासन है और प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन कांग्रेस को शायद यह पच नहीं रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news