Ajmer Crime: अजमेर में वॉट्सअप डीपी के पीछे कातिल मां की कहानी, अपने ही खून को उतार दिया मौत के घाट, लिव-इन पार्टनर के साथ...

Ajmer Murder: अजमेर में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने 3 साल की बेटी को आनासागर झील में फेंककर मार डाला. पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह. क्रिश्चियन गंज पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया.

Ajmer Crime: अजमेर में वॉट्सअप डीपी के पीछे कातिल मां की कहानी, अपने ही खून को उतार दिया मौत के घाट, लिव-इन पार्टनर के साथ...
Image Credit: Ajmer Murder:

Ajmer News: अजमेर में एक दिल दहला देने वाली घटना में 28 वर्षीय अंजली सिंह उर्फ प्रिया ने अपनी 3 साल की बेटी काव्या सिंह को आनासागर झील में फेंककर हत्या कर दी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी, जो बच्ची को लेकर ताने मारता था.

बनारस से अजमेर तक का सफर
क्रिश्चियन गंज पुलिस के अनुसार, अंजली सिंह मूल रूप से बनारस, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. अपने पति राजू से अलग होने के बाद वह बेटी के साथ अजमेर आ गई थी. यहां वह एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी और अपने लिव-इन पार्टनर अल्केश गुप्ता के साथ रह रही थी, जो उसी होटल में कार्यरत था.

Add Zee News as a Preferred Source

झूठी कहानी: बेटी के गुम होने का दावा
डीएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात हेड कॉन्स्टेबल गोविंद शर्मा गश्त के दौरान अंजली और अल्केश को पैदल जाते देखकर रुकवाया. पूछताछ में अंजली ने दावा किया कि वह अपनी बेटी के साथ दाता नगर से सिटी हॉस्पिटल के पास जा रही थी, लेकिन रास्ते में रात 10 बजे बेटी अचानक गायब हो गई. उसने रात भर तलाश करने की बात कही, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला.

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में अंजली अपनी बेटी को गोद में लेकर आनासागर चौपाटी के आसपास घूमती दिखी. रात 1:30 बजे के बाद वह अकेले मोबाइल चलाते हुए चौपाटी तिराहे की ओर जाती नजर आई. बयान और फुटेज में विरोधाभास होने पर पुलिस को शक हुआ.

हत्या का खुलासा: झील में फेंकी बेटी
बुधवार सुबह आनासागर झील में बच्ची का शव मिला. सख्त पूछताछ में अंजली ने कबूल किया कि उसने बेटी को पहले झील किनारे सुलाया और फिर धक्का देकर फेंक दिया. उसने अपने लिव-इन पार्टनर से भी हत्या की बात छुपाई और रात 2 बजे उसे कॉल कर बच्ची के गुम होने की झूठी सूचना दी.

लिव-इन पार्टनर के ताने
पूछताछ में अंजली ने बताया कि वह अपने पति राजू को एक साल पहले छोड़ चुकी थी. अजमेर में लिव-इन पार्टनर अल्केश के साथ रहते हुए वह बेटी को लेकर तानों से परेशान थी. अल्केश बच्ची को उसके पहले पति की संतान कहकर ताने मारता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं