देश के बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व करेगा राजस्थान का युवा - हनुमान बेनीवाल

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में जनसुनवाई के दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि युवाओं का भविष्य बचाना प्राथमिकता है. पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.

देश के बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व करेगा राजस्थान का युवा - हनुमान बेनीवाल
Image Credit: Hanuman Beniwal

Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज अपने नागौर स्थित जनसुनवाई आवास पर जनसुनवाई की. सांसद ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है. लोगों की समस्याओं को सुनने से पहले बेनीवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वो जयपुर के शहीद स्मारक पर लगातार धरने पर बैठे हैं और उनका मकसद राजस्थान के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है.

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जहां आरोप लगाए वहीं कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आज राजस्थान असुरक्षित है, बजरी माफिया सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं और जघन्य अपराध कारित हो रहे हैं. सांसद ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ चल रहा आंदोलन इस बात को इंगित कर रहा है कि जिस तरह पंजाब के किसानों ने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया उसी तरह देश के बेरोजगार युवाओं का आंदोलन राजस्थान का युवा करेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

जनसमस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता
सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर व डीडवाना -कुचामन जिले के नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना, जहां विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए, वहीं राज्य स्तरीय व केंद्र से जुड़ी समस्याओं का सक्षम स्तर पर वार्ता करके निस्तारण करवाने का भरोसा दिलाया.

पेयजल समस्या का निस्तारण करें अधिकारी
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भीषण गर्मी का दौर है. ऐसे में उन्होंने पीएचईडी व नहरी विभाग के अभियंताओं को फील्ड में रहकर संसदीय क्षेत्र में पेयजल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए.

गुणवत्ता के साथ किया जाए विद्युत मेंटेनेंस का काम
सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीडवाना व नागौर के अधीक्षण अभियंताओं को बिजली की मेंटिनेश का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए. वहीं केंद्र की मदद से चल रहे विद्युतीकरण के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए. उन्होंने आंधी -तूफान में पोल गिरने व विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से जुड़ी शिकायतों का भी समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए.

खाद की आपूर्ति में नहीं हो गड़बड़ी
सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले के कलेक्टरों को दूरभाष पर किसानों को बुवाई के समय डीएपी की कमी नहीं आए और वितरण सिस्टम सही हो इसकी सुनिश्चिता की जाए.

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रहार
सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पर तंज कसा और कहा कि जिले के कप्तान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व अपराध रोकने में नाकाम नजर आ रहे है.

यह समस्याएं भी आई जन सुनवाई में
सांसद बेनीवाल की जनसुनवाई में विद्युत व पेयजल के अलावा सड़क की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण व अन्य कई सार्वजनिक समस्या आई.

अन्य जिलों के लोग भी आए
सांसद की जनसुनवाई में जोधपुर, सीकर, झुंझुनू, फलोदी, बाड़मेर व बीकानेर साहिर कई जिलों के लोग भी समस्याएं लेकर पहुंचे.

रिपोर्टर- दामोदर इनानिया

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.