Nagaur: डेगाना में रेलवे का बिना बताए एक्शन! डाकघर के तीन भवन जमींदोज

Nagaur News: नागौर जिले के डेगाना में रेलवे विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के डाकघर के तीन भवनों को गिरा दिया. डाकघर निरीक्षक ने रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Nagaur: डेगाना में रेलवे का बिना बताए एक्शन! डाकघर के तीन भवन जमींदोज
Image Credit: Nagaur News

Rajasthan News: डेगाना में रेलवे विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के डाकघर के तीन पुराने भवनों को जेसीबी से गिराने का मामला सामने आया है. शुक्रवार देर रात को रेलवे विभाग ने 1916 में बने इन भवनों को जमींदोज कर दिया. जानकारी मिलने पर डेगाना डाकघर के निरीक्षक मदन लाल चौधरी ने अपने अधिवक्ता जीया राम रॉयल के माध्यम से डेगाना पुलिस थाने में रेलवे अधिकारियों और जेसीबी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

मदन लाल चौधरी ने बताया कि डेगाना डाकघर भवन का निर्माण 1916 में किया गया था. 1996 में जिला कलेक्टर के आदेश पर डाकघर की नजूल जमीन को डाकघर के नाम से रिकॉर्ड किया गया था। 13 फरवरी 1999 को यह जमीन आधिकारिक रूप से डाकघर के नाम हो गई थी. उप डाकपाल कालूराम सांखला ने बताया कि रेल विभाग के ठेकेदार ने बिना किसी नोटिस के रातोंरात डाक विभाग के पुराने भवन को जेसीबी से गिरा दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि इस जमीन का मामला उपखंड कार्यालय डेगाना में लंबित है. डाकघर अधिकारियों ने एसडीएम मोहन चौधरी को ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्टर अरुण चौधरी से डाकघर की जमीन पर आगे कोई कार्रवाई न करने की मांग की है. साथ ही उप डाकघर की जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने को लेकर डेगाना कोर्ट में राजस्व वाद भी चल रहा है. डाकघर अधिकारियों ने मांग की है कि जब तक जमीन का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

पढ़ें राजस्थान का एक और अहम खबर

Nagaur news: पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व
नागौर जिला मुख्यालय के व्यास कॉलोनी के शिव शक्ति महिला मंडली की और से आज रक्षाबंधन का पर्व बडी धुमधाम से मनाया गया. इस दौरान महिलाओं ने अपने भाईयों के साथ साथ पेड़ों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.