&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar News: राजस्थान के ब्यावर जिले में काफी समय से बंद पडी महालक्ष्मी मिल को पुन:चालू करवाने तथा आधुनिकरण व नवीनीकरण के शेष रहे चरणों को पुन: चालू करवाने की मांग उठी है. उक्त मांग को लेकर सोमवार को सर्व मेघवंशी मेघवाल समाज जिला ब्यावर के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कमल राम मीना को एक ज्ञापन दिया. ज्ञापन में समाज पदाधिकारियों ने इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार कर केन्द्र सरकार को भिजवाने की मांग की है.
100 साल पुराना है मिल
जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ब्यावर में सन् 1925 में महालक्ष्मी मिल की स्थापना की गई. इसके बाद सन् 1962 में मिल का संचालन एनटीसी के हाथ में चला गया. मिल में हजारों मजदूर काम करते थे. जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. मगर दुर्भाग्य की बात है कि कोविड महामारी के बाद से उक्त मिल को बंद कर दिया गया. जिसके कारण आज इस मिल में कुछ श्रमिक मात्र चौकीदार बनकर ही कार्य कर रहे हैं.
कोविड के नहीं खुला मिल
ज्ञापन में बताया गया कि कोविड महामारी के बाद आज देश तीव्र गति से विकास कर रहा है. अब जब ब्यावर जिला बन गया है और तेजी से विकास की और अग्रसर है. ऐसी स्थिति में बंद पडी महालक्ष्मी मिल को पुन: चालू करवा कर मजदूरों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाये जाए. ज्ञापन देने वालों में नारायण मेहडा, दिनेश मिंडल, सुनील तालेपा, जगदीश चंवदिया, उममेद, जितेन्द्र तथा नाथूलाल आदि शामिल रहे.
नगर परिषद के नव नियुक्त प्रशासक पहुंचे
वहीं नगर परिषद के नव नियुक्त प्रशासक जिला कलेक्टर कमल राम मीना सोमवार दोपहर में नगर परिषद पहुंचे. मीना के नगर परिषद पहुंचने पर जेईएन पप्पू गुर्जर ने उनकी अगुवानी की. इस के बाद मीना प्रशासक कक्ष में पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रशासक कक्ष में लगी अब तक सभापति के नामों की लिस्ट की अवलोकन किया.
फूलों से किया स्वागत
प्रशासक मीना के अपने कक्ष में पहुंचने के बाद एसडीएम व कार्यवाहक आयुक्त दिव्यांश सिंह भी उनके कक्ष में पहुंचे तथा उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद पैरोकार मनोज शर्मा ने औपचारिक रूप से मीना को प्रशासक पद के कार्यभार के लिए आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाहीं पूरी करवाई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Beawar News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !