राजस्थान की झील जो है पितरों को दे सकती है मोक्ष

Pushkar Sarovar : पंडित भी मानते हैं कि पुष्कर तीर्थ एक मात्र ऐसा तीर्थ है जो अपने 7 कुल और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों के लिये श्राद्ध करने के लिए उपयुक्त है. इतना ही नहीं माना जाता है कि भगवान राम ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए यहां पर श्राद्ध किया था.

राजस्थान की झील जो है पितरों को दे सकती है मोक्ष
Image Credit: Astro TipsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Astro Tips : पितृ पक्ष में पुष्कर सरोवर में की गयी, पूजा से भाग्य पूरी तरह से बदल सकता है. माना जाता है पुष्कर सरोवर में सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं बल्कि मोक्ष का द्वार भी माना जाता है. पुष्कर को तीर्थों का राजा इसलिए कहा जाता है क्योकिं दुनिया में सिर्फ यहीं पर भगवान ब्रह्मा का मंदिर स्थित है.

पितृ दोष निवारण पूजा
अगर कुंडली में पितृ दोष है यानि की आपके पितर आपसे खुश नहीं है. ऐसे में पितरों को खुश करने के लिये पितृ पक्ष के दिन पुष्कर सरोवर में किया गया अनुष्ठान आपकी मदद कर सकता है. इस दौरान पूर्वजों की शांति के लिए वैदिक मंत्रों का जाप किया जाता है. पितृ दोष निवारण पूजा से घर में आ रही सारी बाधाएं चाहे वो आर्थिक हो या फिर मानसिक का समाधान होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

मान्यता है कि पुष्कर सरोवर का जल अति पवित्र है क्योंकि ये ब्रह्मा जी की नाभि से आया है. लेकिन कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार पुष्कर झील ब्रह्मा जी के फेंके गये कमल से बनी. इस लिए पुष्कर के 52 घाटों को पितृ पक्ष में पितरों के दर्पण के लिए उचित माना गया है.

पंडित भी मानते हैं कि पुष्कर तीर्थ एक मात्र ऐसा तीर्थ है जो अपने 7 कुल और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों के लिये श्राद्ध करने के लिए उपयुक्त है. इतना ही नहीं माना जाता है कि भगवान राम ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए यहां पर श्राद्ध किया था.

पितृ पक्ष 2025 कलैंडर
11 सितंबर 2025 पंचमी श्राद्ध,
11 सितम्बर 2025 महाभरणी श्राद्ध,
12 सितंबर 2025 षष्ठी श्राद्ध
13 सितम्बर 2025 सप्तमी श्राद्ध
14 सितंबर 2025 अष्टमी श्राद्ध
15 सितंबर 2025 नवमी श्राद्ध
16 सितम्बर 2025 दशमी श्राद्ध
17 सितम्बर 2025 एकादशी श्राद्ध
18 सितंबर 2025 द्वादशी श्राद्ध
19 सितम्बर 2025 त्रयोदशी श्राद्ध
19 सितम्बर 2025 माघ श्राद्ध
20 सितंबर 2025 चतुर्दशी श्राद्ध
21 सितंबर 2025 सर्व पितृ अमावस्या


Disclaimer : ये लेख सामान्य जानकारी है, जो स्थानीय मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है, जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More