&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बदमाशों के द्वारा हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां जिले के एक कस्बे में नेशनल हाईवे 158 पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित एक भोजनालय में बीती रात कुछ युवकों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया. होटल संचालक अभय सिंह चुंडावत के अनुसार, रात करीब 12 बजे तीन-चार युवक भोजनालय में पहुंचे और जबरन खाना मांगने लगे.
गाली-गलौज के साथ की मारपीट
जानकारी के अनुसार, होटल बंद होने की स्थिति में था. तो स्टॉफ ने तब बदमाशों को खाना देने से मना कर दिया. जिसके बाद सभी युवक गाली-गलौज पर उतर आए और मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी. युवकों में एक ने खुद को अंतिम व्यास बताते हुए मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना का नजदीकी बताया और "टीम भड़ाना" के नाम से धमकाने लगा.
पुलिस ने सुबह तक नहीं की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन सुबह तक पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. आपको बता दें कि घटना के दौरान ही गश्त पर निकली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं करते हुए संचालक को सुबह थाने आकर रिपोर्ट देने को कहकर लौट गई. पुलिस के जाने के बाद युवकों ने पुनः कुछ देर तक उत्पात मचाया और वहां से धमकी देकर चले गए.
डरा-सहमा है संचालक
होटल संचालक अभय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने साफ कहा कि रिपोर्ट की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. इससे वह और उसका स्टॉफ काफी डरा-सहमा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.
घटना सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में रोष
पूरा घटनाक्रम भोजनालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है. जिसके बाद से स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर खासा रोष है. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रात्रिकालीन सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!