Ajmer News : दो भाइयों के लिए काल बना बजरी का ट्रक, चलती बाइक पर पलटने से बड़ा हादसा, तड़प-तड़पकर दोनों की दर्दनाक मौत

Ajmer Road Accident: पीसांगन थाना क्षेत्र के लेसवा गांव के पास पुष्कर रोड पर शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. बजरी से लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर चलती बाइक पर पलट गया, जिसमें सवार दो सगे भाई चपेट में आ गए.

Ajmer News : दो भाइयों के लिए काल बना बजरी का ट्रक, चलती बाइक पर पलटने से बड़ा हादसा, तड़प-तड़पकर दोनों की दर्दनाक मौत
Image Credit: Ajmer Road Accident: Ajmer Road Accident:

Ajmer Road Accident: पीसांगन थाना क्षेत्र के लेसवा गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पुष्कर रोड़ पर बजरी से भरा एक डंपर चलती बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई इसकी चपेट में आ गए. हादसे में गोविंदगढ़ निवासी 25 वर्षीय अभिषेक सेन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 22 वर्षीय भाई आशीष सेन गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक सेन और उसका भाई आशीष सेन रोजाना की तरह पुष्कर में मेहनत-मजदूरी का काम कर बाइक से अपने गांव गोविंदगढ़ लौट रहे थे.

इसी दौरान गोविंदगढ़ की ओर से पुष्कर की तरफ जा रहा बजरी से भरा डंपर अचानक असंतुलित होकर उनकी बाइक पर पलट गया. डंपर के नीचे दबने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल भेजागया जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई..घटना के बाद मौके पर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. मृतक और घायल के पिता का नाम कैलाश सेन बताया गया है. दोनों भाई पुष्कर में राजमिस्त्री का कार्य करते थे. जानकारी के अनुसार बजरी से भरे डंपर का मालिक पुष्कर निवासी जय सांखला पुत्र हेमराज बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले कि जांच शुरू करते हुए हादसे के कारणों की पड़ताल में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More