Beawar News: ब्यावर स्टेशन का बदलेगा चेहरा! डीआरएम राजू भूतड़ा ने खुद संभाली कमान

Rajasthan News: रेलवे डीआरएम राजू भूतड़ा ने ब्यावर रेलवे स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

Beawar News: ब्यावर स्टेशन का बदलेगा चेहरा! डीआरएम राजू भूतड़ा ने खुद संभाली कमान
Image Credit: Beawar News

Rajasthan News: रेलवे अजमेर के डीआरएम राजू भूतडा बुधवार को ब्यावर रेलवे स्टेशन पहुंचे. डीआरएम भूतडा के ब्यावर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक अशोक आदरा सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद डीआरएम भूतड़ा ने ब्यावर रेलवे स्टेशन पर चल रहे भारत अमृत योजना के सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए.

इस दौरान मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए डीआरएम भूतड़ा ने कहा कि अब जब बारिश थम गई है तो सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करें. उन्होंने कहा कि हमें अब कार्य को गति देने की आवश्यकता है. बारिश के कारण जो रुकावटें आई थी, अब वो नहीं हैं. इसलिए अब कार्य में स्पीड अप होना चाहिए. फूट ओवर ब्रिज का कार्य भी आरंभ हो गया है. साइट पर हर्डर्स सहित अन्य जरूरी उपकरण और संसाधन पहुंचा दिए गए हैं, जिससे इस परियोजना को और बल मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि ब्यावर जिले को बने हुए अब लगभग दो वर्ष हो चुके हैं और यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ब्यावर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है. डीआरएम भूतड़ा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर होम प्लाजा, वेटिंग रूम तथा अत्याधुनिक टॉयलेट्स निर्माण के साथ-साथ स्टेशन परिसर में पुरानी इमारतों को हटाने की योजना भी तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि चूंकि अब ब्यावर जिला बन गया है और हमारा उद्देश्य है कि ब्यावर वासियों को रेलवे स्टेशन पर बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों. इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसी बीसीएस चौधरी, डीईएन रेखराम मीणा, डीएसटीई रामावतार, डीईई विजेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.