Rajasthan Accident: डिडवाना जिले में नावां शहर में पुराने रेलवे स्टेशन के पास आज एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य कर रहे दंपत्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के डिडवाना जिले में नावां शहर में पुराने रेलवे स्टेशन के पास आज एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य कर रहे दंपत्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों पति-पत्नी एक मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे और अचानक ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए.
सूचना पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को नावां उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकरा निवासी तथा वर्तमान में नावां सिटी के सहमत नगर के पास वार्ड संख्या 25 में रहने वाले जगदीश कुमावत पुत्र बोदूराम कुमावत व उनकी पत्नी लाडा देवी रविवार सुबह पुराने रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में निर्माण कार्य करने पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
लगभग सुबह 10:30 बजे कार्य के दौरान अचानक दोनों पति-पत्नी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. करंट लगते ही दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को नावां के उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया.
वहीं अस्पताल में कुमावत समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और घटना पर गहरा दुख जताया. चिकित्सकों ने भी जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतक दंपत्ति पांच बच्चों के माता-पिता थे, जिनमें से चार बेटियां और एक बेटा है.
माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतकों के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करंट से हुई दम्पति की मौत मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट मृतकों के परिजनों की ओर से नहीं दी गई है. रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा व आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Damodar Inaniya