&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के अजमेर जिले में रामगंज थाना क्षेत्र में दौराई रेलवे स्टेशन की रेल लाइन के पास में ही स्थित पानी से भरे 11 फीट गहरे खढ्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक बच्चे आपस में मौसीरे भाई थे और छुट्टियों के दिनों में ननिहाल घूमने आए हुए थे.
दोनों बच्चे नहाने के लिए जैसे ही खढ्ढे में उतरे पैर फिसलने से गहराई में जा गिरे. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया और एक बच्चे को तत्काल पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
दूसरे बच्चे की तलाश में गोताखोरों की मदद ली गई और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियों में फंसे होने पर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो गई थी. मृतक बच्चे की पहचान 13 वर्षीय भगवानगंज निवासी प्रिंस और गुगरा निवासी रुद्रा के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं. इधर रेल लाइन के पास में खड़ा होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में जाने का यह प्रमुख मार्ग है, लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं आया और आज हादसे ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Abhijeet Dave