&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर जिले के कोटड़ा निवासी वायुसेना के जवान पुलकित नाथ (29 साल) की गोली लगने से मौत हो गई. पुलकित पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर एयरमैन के पद पर तैनात थे. घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है जबकि परिवार को इसकी जानकारी एयरफोर्स अधिकारियों ने 10 सितंबर को दी.
जानकारी के अनुसार, पुलकित 3 सितंबर को छुट्टी पर घर आए थे. 5 सितंबर को उन्होंने जयपुर में अपनी बहनों के साथ जन्मदिन भी मनाया था. इसके बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे. कुछ ही दिनों बाद गोली लगने की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है.
2018 में जॉइन की थी एयरफोर्स
पुलकित ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2018 में भारतीय वायुसेना जॉइन की थी. सात साल की सेवा में उन्होंने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया.
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शुक्रवार सुबह पुलकित का पार्थिव शरीर एयरफोर्स अधिकारियों की मौजूदगी में अजमेर लाया गया. पहले उनके कोटड़ा स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, फिर राम नगर स्थित पुश्तैनी घर ले जाया गया. यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
परिवार में पसरा मातम
पुलकित के पिता राजेंद्र प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अधिकारी हैं. परिवार में उनकी मां और दो बड़ी बहनें हैं. इकलौते बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!