Bhilwara News: भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को बायोमेट्रिक ने किया नाकाम, पहचान छिपाकर परीक्षा देने पहुंचे शातिर को दबोचा

Rajasthan Police Exam:  भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का बड़ा घोटाला! सेमुमा स्कूल में फर्जी अभ्यर्थी बायोमेट्रिक चेक में फंस गया.

Bhilwara News: भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को बायोमेट्रिक ने किया नाकाम, पहचान छिपाकर परीक्षा देने पहुंचे शातिर को दबोचा
Image Credit: Rajasthan Constable Exam Scam

Rajasthan Constable Exam Scam: भीलवाड़ा में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ लिया. घटना सेमुमा स्कूल परीक्षा केंद्र पर घटी, जहां सुनील कुमार नामक व्यक्ति रोल नंबर 210043897 पर परीक्षा देने पहुंचा था. परीक्षा प्रक्रिया के दौरान बायोमेट्रिक जांच और फोटो मिलान में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद सुनील को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में पता चला कि वह असली अभ्यर्थी नहीं था और अपनी पहचान छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था.

सुनील कुमार पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

Add Zee News as a Preferred Source

यह मामला और भी गंभीर तब हो गया जब जांच में खुलासा हुआ कि सुनील कुमार पहले भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा कर चुका है. वह वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित डी.एड. (D.El.Ed.) 2025 की परीक्षा में दीपक कुमार के नाम से परीक्षा दे चुका था. इस तरह के धोखाधड़ी से न केवल परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता प्रभावित होती है, बल्कि सच्चे अभ्यर्थियों के भविष्य पर भी सवाल खड़े होते हैं. भीलवाड़ा पुलिस के कोतवाल गजेंद्र नरूका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार को डिटेन कर लिया और जीरो नंबर FIR दर्ज कराई.

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल परीक्षा

मामले की गहराई से जांच के बाद पता चला कि सुनील मूल रूप से मथुरा गेट, भरतपुर का निवासी है. इसलिए, भीलवाड़ा पुलिस ने उसे जाब्ते के साथ भरतपुर रवाना कर दिया, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई होगी. यह घटना राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाती है, जहां बायोमेट्रिक तकनीक ने एक बार फिर फर्जीवाड़े को नाकाम कर दिया.

पुलिस की अपील

पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है, बल्कि पूरे राज्य में भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा छेड़ दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं