Rajasthan Crime: ITI स्टूडेंट रहा और कई कई टेलीकॉम कंपनियों में काम करने वाला दीपक नायर आखिरकार एक साइको किलर कैसे बन गया. आइए आपको विस्तार से इसकी खौफनाक कहानी बताते हैं.
Trending Photos

Rajasthan news: भीलवाड़ा में तीन निर्मम हत्याओं का आरोपी दीपक नायर (45) एक आईटीआई स्टूडेंट से साइको किलर बनने की चौंकाने वाली कहानी का किरदार बन गया है. अयप्पा मंदिर के गार्ड और दो दोस्तों की बर्बर हत्या के बाद से हर दिन उससे जुड़े नए खुलासे हो रहे हैं, जो उसकी मानसिक स्थिति और आपराधिक प्रवृत्ति की ओर इशारा करते हैं.
मंदिर गार्ड और दो दोस्तों की नृशंस हत्या
23 अप्रैल की रात, दीपक ने सुभाष नगर स्थित अयप्पा मंदिर में तैनात गार्ड लाल सिंह रावणा की खुरपे से हत्या कर दी. शव के गले पर उसका कटा हुआ प्राइवेट पार्ट रख दिया गया. इसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया. 24 अप्रैल को जब पुलिस उसकी तलाशी में घर पहुंची, तो वहां उसके दो दोस्तों की लाशें मिलीं. इनकी हत्या भी ठीक उसी तरीके से की गई थी.
अलग-अलग बहानों से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
पूछताछ में दीपक बार-बार अपना बयान बदल रहा है. कभी वह दावा करता है कि इन तीनों ने उसकी बहन के साथ गलत किया, इसलिए उसने बदला लिया, तो कभी कोई नई कहानी गढ़ता है. डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है.
मानसिक असंतुलन और अपराध की प्रवृत्ति
मनोचिकित्सक डॉ. वीरभान चंचलानी के अनुसार दीपक की मानसिक स्थिति असामान्य है. उसके मन में किसी घटना या कल्पना की कहानी इस कदर बैठ जाती है कि वह किसी को दुश्मन समझकर हमला कर बैठता है. मर्डर के बाद आराम से पानी पीना इस बात का संकेत है कि वह अचानक अत्यधिक आक्रामक हो जाता है और फिर सामान्य व्यवहार करता है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम लेगा यू-टर्न! हीटवेव के बाद अब शुरू होगा तूफानी बारिश का दौर
अतीत में भी अपराधों की लंबी फेहरिस्त
दीपक नायर पर भीलवाड़ा और केरल में कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. 2015 में उसने प्रतापनगर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी, जहां 10 पुलिसवालों ने मिलकर उसे काबू किया. 2020 में एक कार शोरूम से ट्रायल के बहाने कार लेकर भाग गया। केरल में भी कार को तीन पहियों पर दौड़ाकर कई लोगों को टक्कर मारने और मारपीट का केस दर्ज है.
समाज के लिए खतरा बना दीपक
दीपक की पृष्ठभूमि एक साधारण छात्र की थी. आईटीआई की पढ़ाई के बाद वह टेलीकॉम कंपनियों में नौकरी करता था और मंदिर का ट्रस्टी भी रहा. लेकिन समय के साथ उसका गुस्सा, हिंसा की प्रवृत्ति और मानसिक असंतुलन उसे एक साइको किलर बना बैठा. भीलवाड़ा पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!