Rajasthan Crime: अजमेर जिले में निकटवर्ती ग्राम गोठियाना में शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने पिछले दिनों 27 जून को अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के अजमेर जिले में निकटवर्ती ग्राम गोठियाना में शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने पिछले दिनों 27 जून को अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था. पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी को बोराड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि गोठियाना निवासी प्रियंका के पिता ने पुलिस थाना बोराड़ा को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पति घनश्याम उसकी पुत्री प्रियंका को आए दिन परेशान करता था. साथ ही मारपीट भी करता था.
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस का शिकंजा, BNS धारा 111 के तहत जयपुर में दर्ज हुई FIR
27 जून को शाम के समय प्रियंका जब खाना बना रही थी, तब घनश्याम ने प्रियंका पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे प्रियंका झुलस गई. पुलिस ने उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया.
अनुसंधान के दौरान पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष करवाए गए तथा एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का अवलोकन करवाया गया. पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा आरोपी गोठियाना घनश्याम रैदास पुत्र सगराम रविदास को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला उपखंड मुख्यालय पर शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद उपजे विवाद को लेकर आज दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे, हालांकि हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे. चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर जोशी पूरे दिन डूंगला में मौजूद रहे, जबकि जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैल सकी. दोपहर तीन बजे बाद बाजार धीरे-धीरे खुलने लगे. पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा और प्रशासन की सूझबूझ से इलाके में पूरी तरह शांति बनी रही.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!