बाइक से जा रहे दंपत्ति को पहले बदमाशों ने घेरा, फिर महिला का रेता गला

Rajasthan Crime: अजमेर जिले के किशनगढ़ में रविवार को दिनदहाड़े लूट के इरादे से एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब बाईक पर सवार दंपति घर लौट रहे थे.

बाइक से जा रहे दंपत्ति को पहले बदमाशों ने घेरा, फिर महिला का रेता गला
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में रविवार को दिनदहाड़े लूट के इरादे से एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब बाईक पर सवार दंपति घर लौट रहे थे.

रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से 35 वर्षीय संजू माली का गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल संजू को बचाने का प्रयास विफल रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पति रोहित माली घायल अवस्था में राजकीय वाई एन अस्पताल में भर्ती है.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं. इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में माली समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया.

पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं घायल पति का उपचार जारी है. हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सीओ ग्रामीण उमेश गौतम, सर्किल थानों का जाब्ता मौके पर मौजूद है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनगढ़ शहर पुलिस उपाधीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है और सीओ ग्रामीण के पास अतिरिक्त चार्ज होने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

माली समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और मुआवजा घोषित नहीं होता, धरना जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More