&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kishangarh News: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में पार्किंग और कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान तेजाब नुमा केमिकल से हमला और मारपीट करने का मामला सामने आया है. किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़ित महिला को किशनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता अनिल व्यास की पीड़ित पत्नी संतोष ने बताया कि वह किशनगढ़ सब्जी मंडी नया शहर क्षेत्र में रहते हैं. जहां उनके पड़ोसी उदय सिंह दवाई और उनके परिवार द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
मामूली कहासुनी के बीच किया हमला
शनिवार को भी मामूली कहा सुनी हुई और कुत्ते को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. इसी बीच उन्होंने उन पर हमला कर दिया और उनके माध्यम से एक केमिकल पदार्थ फेंका गया. जिसके चलते उनकी पत्नी संतोष कमर घायल हो गई और उनके शरीर पर जलन और फफोले शुरू हो गए. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका उपचार जारी है. उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर पहले भी शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन थाना प्रभारी द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई. जिसके चलते पड़ोसी बदमाशों का हौसला बुलंद हुआ और उन्होंने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है.
दो दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पिछले दो दिनों से हथियार लेकर घूम रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था. घटना में उदय सिंह के साथ उसकी बेटियां आस्था, शिरडी और बेटा प्रदीप भी शामिल थे. पीड़ित का कहना है कि पहले भी आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने से यह हमला हुआ. घटना के बाद किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश एएसआई रतन लाल को सौंपी है. फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दो लोगों को इस मामले में पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ का अग्रिम कार्रवाई की जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!