अजमेर में मां बनी कातिल, रात में झील में फेंक दी अपनी 4 साल की बच्ची, ऐसे हुआ खुलासा

Rajasthan Crime News: अजमेर के आनासागर झील से 4 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ. देर रात बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें मां संदिग्ध नजर आई. शव सुबह झील से मिला. पुलिस ने मां को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

अजमेर में मां बनी कातिल, रात में झील में फेंक दी अपनी 4 साल की बच्ची, ऐसे हुआ खुलासा
Image Credit: ajmer kid deathSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर की आनासागर झील में डूबने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई. मासूम का शव बुधवार सुबह झील से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार
पुलिस को शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध बातें नजर आईं. पुलिस ने इसी आधार पर बच्ची की मां को हिरासत में लिया है. हालांकि वह किसी भी सवाल का जवाब देने से बच रही है. लेकिन पुलिस की जांच में उसने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूली है. आपको बता दें कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को आनासागर चौपाटी पर एक महिला घूमती मिली थी. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसकी बेटी लापता है और वह खुद उसकी तलाश कर रही है. उसने पुलिस से मदद लेने से इनकार कर दिया और अकेले ही ढूंढने की बात कही.

Add Zee News as a Preferred Source

सीसीटीवी फुटेज खंगाला
बाद में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. एक फुटेज में महिला अपनी बच्ची के साथ दिखी, जबकि अगले फुटेज में वह अकेली नजर आई. इसी आधार पर पुलिस ने अपनी ओर से बच्ची की तलाश शुरू की. तलाश के दौरान बुधवार सुबह वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर के पास झील में एक बच्ची का शव दिखाई दिया. बाहर निकालने पर पुष्टि हुई कि यह वही लापता बच्ची है. डूबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More