Beawar News: ब्यावर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी फर्मों पर छापेमारी से हड़कंप!

Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर में आयकर विभाग और राज्य अन्वेषण शाखा ने फर्जी फर्मों के जरिए इनकम टैक्स छूट लेने वालों पर छापेमारी की. चार ठिकानों पर हुई कार्रवाई में बेनामी खातों से लाखों के लेनदेन और विदेशों में धन भेजने की आशंका जताई गई है.

Beawar News: ब्यावर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी फर्मों पर छापेमारी से हड़कंप!
Image Credit: Beawar Income Tax

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर में फर्जी तरीके से इनकम टैक्स में छूट पाने को लेकर बोगस खोते बनाकर उनमें फर्जी तरीके से रुपयों लेनदेन करने वालों के खिलाफ कानपुर की आयकर विभाग की विशेष टीम और राज्य की अन्वेषण शाखा की ओर ब्यावर के चार ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. आयकर विभाग कानपुर के आयकर अधिकारी के नेतृत्व में करीब 6 कारों में करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारी एक साथ शहर के चार जगहों पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे.

शहर की जटिया कॉलोनी का मामला
टीम शहर के कॉलेज रोड स्थित जटिया कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर पहुंची. जहां उन्होंने विजेंद्र जूनवाल, सुनील जुनवाल, रवि जूनवाल तथा राजू खोरवाल के घरों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. एक साथ पुलिस और आयकर टीम के अधिकारियों को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आयकर विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे को लेकर शहर के लोगों के बीच अलग अलग तरह की चर्चाएं होने लगी. कार्यवाही की जानकारी के बाद एक बार तो मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम ने मीडिया से बना रखी है दूरी
फिलहाल आयकर टीम ने मीडिया से दूरी बना रखी है. बताया जा रहा है कि बोगस फर्मों के माध्यम से आयकर में छूट पाने को लेकर एंट्रियां देने वालों पर आयकर विभाग द्वारा उनके खातों पर नजर बना रखी थी. टीम का अंदेशा है कि इन खातों के माध्यम से बेनामी नामों से लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है. आयकर विभाग की टीम इन लेनदेन के माध्यम से विदेशों में भी धन भेजने का अंदेशा जता रही है. टीम को इस लेनदेन से आयकर चोरी का खुलासा होने की भी संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Beawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author