भीलवाड़ा में युवक ने महिला के घर में घुसकर किया जबरन रेप, पड़ोसियों ने...

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा के शंभूगढ़ में एक युवक ने महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ और जबरन रेप किया. महिला की चिल्लाहट पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और युवक को लोहे के बक्से में छुपा पकड़ा. पुलिस ने उसे थाने ले जाकर कार्रवाई शुरू की.

भीलवाड़ा में युवक ने महिला के घर में घुसकर किया जबरन रेप, पड़ोसियों ने...
Image Credit: bhilwara rape case

Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला को घर में अकेली देखकर मौका पाते ही घर में घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए रेप किया . वहीं महिला चिल्लाई तो पड़ोसीयो ने आकर महिला का बीच बचाव किया . वहीं युवक महिला के घर में ही लोहे के बक्से में छुप गया आसपास के पड़ोसी दौड़कर आए और घर की तलाशी ली . इस दौरान युवक लोहे के बक्से में बैठा हुआ दी दिखाई दिया ग्रामीणों ने युवक को घर पकड़कर मोहल्ले में ले आए और पेड़ से बांधकर थाने में सूचना दी.

पीड़िता ने दिया बयान
शंभूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीण के चुंगल से युवक को छुड़ाकर थाने ले आई महिला ने युवक पर छेड़छाड़ अश्लील हरकत करते हुए रेप का आरोप लगाया. महिला ने दी रिपोर्ट में बताया कि शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ला निवासी जगदीश पिता माधु लाल जाट मुझे कई दिनों से परेशान करते हुए अश्लील वार्तालाप करता है, वहीं युवक मुझे साथ चलने एवं जबरन मोबाइल पर बात करने का दबाव बना रहा था. मेरे द्वारा आरोपी के साथ नहीं जाने वह फोन पर बात नहीं करने पर युवक मुझे जबरन घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पति के बाहर जाने पर घर में घुस आया
इस दौरान में सोमवार को सुबह 4 बजे मेरा पति मवेशियों का दूध निकालने के लिए घर से बाहर गया, तभी जगदीश जाट मुझे अकेली पाकर मेरे घर में घुसा और मकान के गेट को अंदर से बंद कर मुझे जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा. जिसके बाद छेड़छाड़ करते हुए जबरन रेप किया. इस दौरान मैं घर में अकेली थी, मेरे चिल्लाने पर आसपास के पड़ोसी ने आकर मेरा बीच बचाव किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More