&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Nagaur News: राजस्थान के नागौर जिले के जिंदास गांव में 8 पूर्व हुई तीन घरों में करीब 75 लाख रूपये की वारदात का खुलासा नहीं होने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंचे और जिला कलेक्टर व पुलिस अधिषक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करवाने की मांग की. चोरी का खुलासा जल्द नहीं करने पर ग्रामीणों द्वारा सड़के जाम और आंदोलन करने की चेतावनी दी.
तीन घरों से 75 लाख की हुई थी चोरी
आपको बता दें कि 23 जुलाई की रात को जिंदास गांव के तीन घरों में चोरों के द्वारा बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने चांदी और नगदी के रूप में करीब 75 लाख रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे और बदमाश आराम से मुख्य गेट खोलकर अंदर घुसे, अलमारी-बक्सों के कुंदे तोड़े और माल लेकर फरार हो गए.
किसी को भी नहीं लगी भनक
पुलिस के अनुसार वारदात जिंदास गांव के रेवन्तराम पुत्र खिंयाराम जाट, कैलाश पुत्र उमाराम नायक और छोटाराम पुत्र शिवकरण नायक के घरों में हुई. सबसे बड़ी चोरी रेवंतराम जाट के घर में हुई. इनके घर के पिछले कमरे में रखे बक्से से करीब 1.5 लाख रुपए नकद, 60 तोला सोने के आभूषण और 90 तोला चांदी के गहने चोरी हुए हैं. चौंकाने वाली बात यह रही कि यहां चोरी के दौरान परिवार के सदस्य घर में ही सोए हुए थे, लेकिन बदमाशों ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Nagaur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!