बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर रेता गला

Rajasthan Crime: अजमेर जिले में नसीराबाद क्षेत्र में दो दिन पूर्व लहूलुहान हालत में मिले युवक मस्तान की हत्या की गुत्थी अजमेर पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझा ली है. मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर शख्स की निर्मम हत्या की.

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर रेता गला

Rajasthan Crime: राजस्थान के अजमेर जिले में नसीराबाद क्षेत्र में दो दिन पूर्व लहूलुहान हालत में मिले युवक मस्तान की हत्या की गुत्थी अजमेर पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझा ली है. बुधवार को एसपी वंदिता राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मस्तान की हत्या उसकी ही पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी.

पुलिस के अनुसार मृतक मस्तान की पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. वह पति के साथ जीवन बिताने से संतुष्ट नहीं थी और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. इसी कारण दोनों ने मिलकर मस्तान को रास्ते से हटाने की साजिश रची. हत्या की रात आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मस्तान को शराब पिलाई. जब वह नशे की हालत में बेहोश हो गया, तो गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सच्चाई सामने आ गई. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की और मृतक के कॉल डिटेल्स, परिवारिक स्थिति और पत्नी के व्यवहार पर ध्यान केंद्रित किया. पूछताछ में जब विरोधाभास सामने आया, तो पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया.

सख्ती से पूछने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. एसपी वंदिता राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा. इस खुलासे के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Trending news