सड़क निर्माण को लेकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, VIDEO VIRAL

Rajasthan Crime: डीडवाना जिले में ग्राम पंचायत खरेश की सरपंच फुलमा पंवार व उनके पति तख्ताराम पर हमले का मामला सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने महिला सरपंच के साथ संगीन मारपीट की और उनकी लज्जा भंग की.

सड़क निर्माण को लेकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, VIDEO VIRAL
Image Credit:

Rajasthan Crime: राजस्थान के डीडवाना जिले में ग्राम पंचायत खरेश की सरपंच फुलमा पंवार व उनके पति तख्ताराम पर हमले का मामला सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने महिला सरपंच के साथ संगीन मारपीट की और उनकी लज्जा भंग की. वहीं सरपंच के पति पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. हालांकि गनीमत रही कि वो बच गए.

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में दलित महिला सरपंच ने आरोपितों के खिलाफ राजकार्य में बांधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने, महिला सरपंच की लज्जा भंग करने तथा SC-ST एक्ट के तहत जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

रिपोर्ट में पीड़िता सरपंच ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम खरेश से डीकावा जाने वाली ग्रेवल सड़क निर्माण हो रहा है. इस दौरान सड़क के समीप खेत मालिक भंवर सिंह व उनके परिवार ने सड़क निर्माण में बांधा पहुंचाते हुए कार्य बंद करवा दिया.

इसकी सूचना पर सरपंच फूलमा पंवार अपने पति तख्ताराम के साथ मौके पर पहुंची और भंवर सिंह से समझाइश की, लेकिन वे लोग नहीं माने और सरपंच तथा उनके पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगे. यही नहीं आरोपितों ने सरपंच व उनके पति पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे.

सरपंच का आरोप है कि भंवर सिंह ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनकी लज्जा भंग की. साथ ही उनके पति तख्ताराम पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में महिला सरपंच व उनके पति को चोटें आई हैं, जिसपर पुलिस ने उनका मेडिकल मुआयना भी करवाया है.

इस संबंध में खुनखुना थाना अधिकारी देवीलाल बिश्नोई ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूरा विवाद हुआ था. इस मामले में सरपंच की रिपोर्ट पर एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य बांधा, लज्जा भंग व हमले का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Damodar Inaniya

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh