Viral Video: राजस्थानी 'ताऊ' बने इंटरनेट सेंसेशन! ‘जलेबी बेबी’ गाने पर किया तगड़ा डांस

Rajasthan Funny Viral Video: राजस्थानी ताऊ ने जलेबी बेबी गाने पर जबरदस्त डांस कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उनका देसी स्टाइल और एक्सप्रेशन खूब वायरल हो रहा है.

Viral Video: राजस्थानी 'ताऊ' बने इंटरनेट सेंसेशन! ‘जलेबी बेबी’ गाने पर किया तगड़ा डांस

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, वो है एक राजस्थानी 'ताऊ' का डांस वीडियो. एनर्जी से भरपूर और मजेदार डांस का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. उनका देसी अंदाज और शानदार मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और जमकर शेयर किया जा रहा है.

जमकर थिरके देसी ताऊ और ताई
राजस्थान की पारंपरिक पोशाक में नजर आ रहे दो युवकों का जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, वायरल वीडियो में एक युवक पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ते, पगड़ी और चश्मा लगाए हुए है, जबकि दूसरा ग्रामीण महिला के वेश में घूंघट निकाले हुए नजर आ रहा है. दोनों ने मशहूर गाने ‘Jalebi Baby’ पर ऐसे जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं कि देखने वाले झूम उठ रहे हैं. देसी अंदाज और हावभाव से भरे इस परफॉर्मेंस ने कुछ ही समय में कई व्यूज और लाइक्स बटोर लिए हैं.

जमकर थिरके देसी ताऊ और ताई
वीडियो में दोनों कलाकारों की एनर्जी और एक्सप्रेशन कमाल के हैं. देसी 'ताऊ' की बॉडी लैंग्वेज और 'ताई' की शर्मीली मगर चुलबुली अदाएं लोगों को खूब लुभा रही हैं. ताऊ की देसी वाइब्स और मनोरंजक डांस लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. लोग वीडियो देख खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं. राजस्थानी 'ताऊ' और 'ताई' की इस जोड़ी पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे है. साथ ही मजे भी ले रहे हैं.

युजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर युजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बाबा कमर में लचक चली जाएगी'. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'दादी ने बढ़िया डांस आव छ'. इसके अलावा भी लोग कई कमेंट कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news