डीडवाना में मातम! बस-कार भिड़ंत में दो की मौत समेत 19 घायल, चीख-पुकार से गूंजा मौलासर

Rajasthan Accident: डीडवाना के मौलासर के पास निजी बस और ब्रेज़ा कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। मृतकों में कार चालक और बस में सवार महिला शामिल हैं. घायलों को डीडवाना, कुचामन, अजमेर व जयपुर रेफर किया गया.

डीडवाना में मातम! बस-कार भिड़ंत में दो की मौत समेत 19 घायल, चीख-पुकार से गूंजा मौलासर
Image Credit: Deedwana road accidentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Deedwana Accident: राजस्थान के डीडवाना जिले के मौलासर कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. जानकारी के अनुसार, यह हादसा धनकोली झाड़ोद बायपास पर हुआ, जब एक निजी बस ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही ब्रेज़ा कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस कार के ऊपर पलट गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

दो लोगों की मौके पर हुई मौत
हादसे में कार चालक और बस में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के शव मौलासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. वहीं, हादसे में घायल 19 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डीडवाना, कुचामन, अजमेर और जयपुर रेफर किया गया है. इनमें से आधा दर्जन से अधिक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

चारों तरफ मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मौके पर मौजूद क्रेन की मदद से बस को सीधा कर कार को बाहर निकाला गया.

हादसे से फैला रोष
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो डिकवा गांव से कुचामन किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. दूसरी ओर बस कुचामन की दिशा से आ रही थी. हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया. लोगों ने प्रशासन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Deedwana News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author