अजमेर में प्रोफेसर को बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹7.5 लाख की ठगी!

Rajasthan Crime News: अजमेर में साइबर ठगों ने सोफिया कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर को "डिजिटल अरेस्ट" का डर दिखाकर ₹7.5 लाख ठगा. पुलिस ने केरल से आरोपी मोहम्मद इस्माइल को पकड़ा और ₹3.5 लाख वापस दिलाए. गिरोह का खुलासा जारी, पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की.

अजमेर में प्रोफेसर को बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹7.5 लाख की ठगी!
Image Credit: ajmer digital arrestSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer Crime News: अजमेर में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम दिया. इस बार शिकार बनीं सोफिया कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर, जिनके पति राजस्व मंडल में उप रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत हैं. पीड़िता को कॉल कर आरोपियों ने खुद को विभिन्न एजेंसियों से जुड़ा बताते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट में लेने की धमकी दी और इसी दबाव में उनसे करीब सात लाख पचास हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए.

पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद साइबर सेल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने केरल से आरोपी मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. आरोपी के खाते में पीड़िता द्वारा भेजी गई रकम का बड़ा हिस्सा अब तक अन्य खातों में ट्रांसफर हो चुका था, हालांकि पुलिस की सक्रियता से साढ़े तीन लाख रुपये वापस दिलाए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले साइबर सेल थाना प्रभारी?
साइबर सेल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अय्यूब खान ने जानकारी दी कि आरोपी मोहम्मद इस्माइल को अजमेर लाया गया है और उससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित साइबर गिरोह के साथ मिलकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर ठगी करता था. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

जागरूक रहकर ही हो सकता है बचाव
इस पूरे मामले ने फिर एक बार आमजन को सतर्क कर दिया है कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें. पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि जागरूक रहकर ही ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author