ब्यावर में भारी बारिश से भेरू खेड़ा गाँव का संपर्क टूटा, आम जन- जीवन प्रभावित

 Beawar News: ब्यावर के भेरू खेड़ा गांव का संपर्क बारिश से कट गया है. मुख्य मार्ग पर दो फीट पानी भरने से दूध का कारोबार ठप हो गया, जिससे परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है.

ब्यावर में भारी बारिश से भेरू खेड़ा गाँव का संपर्क टूटा, आम जन- जीवन प्रभावित
Image Credit: Beawar News

Beawar News: ब्यावर में हुई भारी बारिश के कारण जवाजा के भेरू खेड़ा गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. मुख्य सड़क मार्ग पर दो फीट तक पानी भर जाने से गांव वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गांव का प्रमुख दूध का कारोबार भी ठप हो गया है.

सड़क पर पानी भरने से आवाजाही बंद
जवाजा से भेरू खेड़ा गांव की ओर जाने वाला यह मुख्य रास्ता नेशनल हाईवे-58 से जुड़ता है. लेकिन बारिश के कारण यह एकमात्र रास्ता पूरी तरह से पानी में डूब गया है. सड़क पर दो फीट तक पानी बहने से ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उनके घायल होने का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या हर साल पैदा होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

दूध का कारोबार ठप, ग्रामीणों का नुकसान
भेरू खेड़ा गांव की आबादी करीब एक हज़ार है और यहां के लगभग हर घर में दूध का उत्पादन होता है. यह ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है. लेकिन सड़क पर पानी भरने से दूध का परिवहन पूरी तरह से रुक गया है, जिससे ग्रामीणों को रोज़ाना हज़ारों का नुकसान हो रहा है. उनका पूरा कारोबार इस खराब रास्ते के कारण प्रभावित हो रहा है.

ग्रामीणों की प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ. ग्रामवासी रघुनाथ ने बताया कि हाल ही में पास के देवाता तालाब में पानी भरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क पर एक स्थायी नाले का निर्माण करने की मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और उनका जीवन सामान्य हो सके.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.