&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने 7 अगस्त, 2025 को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे के दौरान महत्वपूर्ण बयान दिए. उन्होंने अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी जैसे आर्थिक दबावों को लेकर कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा. आज हम न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि 75 देशों को हथियारों की आपूर्ति भी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी शर्तों पर काम करता है.
सुबह पहुंचे थे भीलवाड़ा
पुनिया सुबह 9:30 बजे शहर पहुंचे और सुभाषनगर स्थित जैन स्थानक में महासाध्वी डॉ. कुमुदलता जी के दर्शन किए. इसके बाद पूर्व सभापति दिनेश शर्मा के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. सायं 4 बजे माधव गौशाला का निरीक्षण किया और पशु कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. शाम 5 बजे वे जयपुर रवाना हुए.
पूर्व उपराष्ट्रपति के विषय में बोले
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उठे सवालों पर पूनिया ने कहा कि "भाजपा सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलती है. उन्होंने भयमुक्त चुनाव के लिए चुनाव आयोग के सशक्तीकरण की वकालत की और कांग्रेस द्वारा इसका विरोध करने की आलोचना की. प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछा, तो पूनिया ने जोर देकर कहा "मैं पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेरी कोई व्यक्तिगत डिमांड नहीं है. जिस भूमिका में हूं, उसमें पूरी तरह संतुष्ट हूं. उनके इस दौरे के दौरान निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी, तो वहीं भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के कार्यक्रम में मौजूद नहीं होना और दूसरी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली का मोर्चा संभालना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!