&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में राजनीति को लेकर लगातार नेताओं द्वारा एक दूसरे पर बयान बाजी का दौर चल रहा है. हाल ही में डोली मे जोजरी नदी को बचाने के लिए हुए आंदोलन मे नागौर सांसद व रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर दिये गये बयान के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता रिछपाल सिंह मिर्धा ने भी हनुमान बेनीवाल पर तंज कसा है.
केवल श्रेय के लिए गए
तंज कसते हुए भाजपा नेता रिछपाल सिंह मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल केवल श्रेय लेने के लिए वहा जोजरी नदी के बचाने के आंदोलन में गये. इस नदी मे गंदे नालों की सफाई के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले ही 261 करोड का बजट पारित कर दिया था. जिसकी जानकारी हनुमान बेनीवाल को मिल गई थी और इसी जानकारी के बाद हनुमान बेनीवाल केवल श्रेय लेने के लिए वहा गये हैं.
जातिगत टिप्पणी करने को बताया घटिया
भाजपा नेता ने इसी के साथ आगे कहा कि रैली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ वहां पर जातिगत टिप्पणी की. जिसमें बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा हैं या वर्मा. उन्हें खुद को ही मालूम नही. ऐसी घटिया सोच की मै निंदा करता हूं. वही रिछपाल सिंह मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल खुद भनगावा है और खुद अपनी जाति बदल कर बेनीवाल लगा रहे हैं.
हनुमान बेनीवाल से है 36 का आंकड़ा
वही मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल और मेरे 36 का आंकडा है और हनुमान बेनीवाल लगातार मेरे उपर कई बेगुनियादी आरोप लगाते हैं, जो पूरी तरह से गलत है. और मैं उनकी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार हूं. वहीं आगामी चुनावों में भी जाट समाज से मैं अपील करूंगा की हनुमान बेनीवाल की पार्टी से कोई भी जाट समाज का व्यक्ति चुनाव नहीं लडे. हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी के टिकट को पैसे लेकर बेचता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Nagaur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!