Rajasthan News: कोटड़ी चारभुजा नाथ जल झूलन महोत्सव की बैठक में ग्राम पंचायत द्वारा बजट न देने पर हंगामा हो गया. मंदिर ट्रस्ट ने विरोध जताया और स्वयं ही श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं करने की बात कही. सुरक्षा, साफ-सफाई व व्यवस्था को लेकर SDM ने अधिकारियों को निर्देश दिए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: मेवाड़ क्षेत्र में जन आस्था के प्रमुख धाम भगवान कोटड़ी चारभुजा नाथ के आगामी जल झूलन महोत्सव की तैयारी को लेकर मेला अधिकारी एसडीएम तानिया रिणवा द्वारा बुलाई गई ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक हंगामे दार रही. बैठक में उस समय हंगामा मच गया, जब जल झूलन महोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, लाइट, पेयजल सहित सुरक्षा की विभिन्न तैयारी के लिए मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने ग्राम पंचायत को अपनी जिम्मेदारी तय करने की कहा था.
बजट नहीं होने से किया मना
ग्राम पंचायत प्रतिनिधि जमना लाल डिडवानिया ने मेले के लिए पंचायत की तरफ से बजट नही देने की कहकर मना कर दिया व बीडीओ रामविलास मीणा से पूछने पर उन्होंने भी स्पष्ट रूप से जलझुलन मेले के लिए किसी भी प्रकार का बजट नही देने की कहते हुए मना कर दिया. तो बैठक में मौजूद श्रद्धालुओं व मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत व पंचायत समिति द्वारा मेले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया. इसके बाद कुछ देर के लिए बैठक में हंगामा मच गया.
एसडीएम को करना पड़ा दखल
मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्यों ने पंचयात व प्रशासन का मेले में सहयोग नहीं मिलने का विरोध किया व बैठक छोड़ कर जानें लगे. लेकिन एसडीएम के दखल के बाद वापस बिठाया. ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया व सचिव श्याम सुंदर चेचानी ने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन को मेले में सहयोग नहीं करना तो फिर बेठक क्यों बुलाई गई. मन्दिर ट्रस्ट अपने स्तर पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करेगा. इस पर सरपंच प्रतिनिधि जमना लाल डिडवानिया बोले कि मन्दिर ट्रस्ट स्वयं अपने बजट से श्रद्धालुओं के लिए सफाई, शौचालय, पानी, रोशनी की व्यवस्था देखें क्योंकि ग्राम पंचायत अपनी राशि से 35 प्रतिशत तक कि राशि ही स्वच्छता पर खर्च कर सकती है. जो पूरी हो चुकी हैं.
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद
इस दौरान बैठक में तहसीलदार रामकिशोर मीणा, बीडीओ रामबिलास मीणा, थाना अधिकारी महावीर प्रसाद मीणा, सरपंच प्रतिनिधि जमना लाल डिडवानिया, मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, सचिव श्याम सुंदर चेचानी, कोषाध्यक्ष चंपा लाल तेली, ओम पालीवाल, निर्मल लोढ़ा सहित ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!