&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hijab Controversy: टोंक MCH अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ और अस्पताल में यूनानी कालेज से इंटरनशिप के लिए आई छात्रा उमेमा के बीच हिजाब पहनने की बात हो लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया. पहले कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन दिया तो आज भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है. साथ ही मुस्लिम छात्रा द्वारा साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाकर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.
क्या था पूरा मामला?
वहीं पूरे मामले को लेकर डाक्टर बिंदू गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कहा कि इंटर्न छात्रा को सिर्फ मूंह से नकाब हटाकर काम करने के लिए कहा गया था, लेकिन छात्रा ने समाज विशेष का दबाव बनाकर मनमानी की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अस्पताल में एक ड्रेस कोड होता है लेकिन ना तो छात्रा ने ड्रेस कोड की पालना की ऊपर से धमका कर दबाव बनाने की कोशिश की है, मेरी ओर से समाज विशेष को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. सिर्फ उपचार के दौरान अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा गया. अगर अस्पताल में कोई भी हादसा हो जाए तो ईंटर्न करने वाले छात्र जिम्मेदार नहीं होते जिम्मेदारी तो हमारी होगी. इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है.
क्या बोले प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
वहीं इस पूरे बवाल को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ हनुमान प्रसाद बैरवा से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में सबके लिए ड्रेस कोड नियम है. सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर रखे हैं. वॉर्ड बॉय, नर्स, डाक्टर सहित सभी स्टाफ के लिए इसके दिशा निर्देश हैं. लेकिन पूरे मामले में अब तक ना तो इंटर्न छात्रा ने कोई शिकायत की है ना ही डाक्टर ने. हां बीते दिन कुछ कांग्रेसी नेता जरुर शिकायत लेकर आए थे उसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं.
भाजपा ने भी खोला मोर्चा
वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर टोंक में भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है. जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को आज भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पूर्व जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!