&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: भीलवाड़ा में माण्डलगढ़ की कृषि उपज मंडी समिति में 50 लाख रुपये के गबन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दोषी कौन हैं, यह आज तक साफ नहीं हो पाया है. इस पूरे प्रकरण ने मंडी सचिव, पुलिस और अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब राज्य सरकार द्वारा मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली 50 लाख रुपये की राशि को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया. इस राशि को मंडी सचिव के हस्ताक्षर वाले चैक के माध्यम से उनके छह चहेतों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया था. इस धोखाधड़ी में कृषि मंडी के वरिष्ठ लिपिक शंभूलाल गर्ग, एक निजी शख्स करण कुमार और कुछ ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है.
अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
मामला उजागर होने के बाद मंडी सचिव हेमलता मीणा ने 22 फरवरी 2025 को माण्डलगढ़ थाने में वरिष्ठ लिपिक शंभूलाल गर्ग के खिलाफ गबन का मामला दर्ज करवाया. आरोप है कि यह कदम उन्होंने खुद को बचाने के लिए उठाया. वहीं, पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जाँच को ठंडे बस्ते में डाल दिया. हैरानी की बात यह है कि मंडी सचिव ने कथित रूप से उन ठेकेदारों और चहेतों से पैसे वापस लेकर मंडी के बैंक खाते में जमा करवा दिए, लेकिन इस गंभीर अपराध के असली दोषियों पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. यह पूरा प्रकरण दिखाता है कि पैसे वापस आ जाने के बावजूद, इस गंभीर अपराध के असली दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!