भीलवाड़ा में अनोखी मिसाल! मुस्लिम युवाओं ने दी हिंदू महिला को ‘मां’ जैसी विदाई!

Rajasthan News: भीलवाड़ा के गांधी नगर में 67 वर्षीय हिंदू महिला शांति देवी के निधन पर परिवार न होने से अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी मुस्लिम युवाओं ने निभाई. उन्होंने अर्थी को कंधा दिया और हिंदू रीति से शांति देवी का अंतिम संस्कार कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की.

भीलवाड़ा में अनोखी मिसाल! मुस्लिम युवाओं ने दी हिंदू महिला को ‘मां’ जैसी विदाई!
Image Credit: bhilwara old woman cremated by muslim youth

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गांधी नगर में रविवार 14 सितम्बर 2025 को सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली है. जहां 67 साल की एक बुजुर्ग हिंदू महिला की मौत के बाद जब उसके परिवार में अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था तो उसे मां की तरह प्रेम करने वाले जंगी चौक गांधी नगर के मुस्लिम युवा आगे आए. उन्होंने ना सिर्फ बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा देकर शमशान तक पहुंचाया. बल्कि हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार भी किया.

67 वर्षीय महिला अकेली रहती थी
गांधीनगर निवासी निसार सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के गांधीनगर,जंगी चौक के पास गली में सलीम कुरेशी के मकान में लगभग 15 वर्षों से अकेली बुजुर्ग औरत शांति देवी (67) रहे रही थी. शांति देवी काफी समय से बीमार चल रही थी और जिले के सबसे बड़े हॉस्पीटल महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाजरत थी और उसकी देखभाल मुस्लिम समाज के असगर अली कर रहे थे. 14 सितम्बर 2025 को अलसुबह शांति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गयी.

Add Zee News as a Preferred Source

मुस्लिम भाइयों ने किया अंतिम संस्कार
ऐसे में शांति देवी की मौत के बाद सबसे बड़ी परेशानी यही थी किऊ उनकी अर्थी को कांधा कौन देगा? अंतिम संस्कार की रस्में कौन निभाएगा? गांधी नगर के जंगी चौक में शांति देवी को अपनी मां की तरह प्रेम करने वाले इलाके के मुस्लिम युवा अशफाक कुरैशी, शाकीर पठान, फिरोज कुरैशी कांचा, आबीद कुरैशी अजगर पठान, अशफाक, इनायत भाई जाबिद कुरैशी सहित मोहल्ले के लोग आगे आए. और सभी ने मिलकर बुजुर्ग शांति देवी के लिए की तैयारी की, फिर उनकी अंतिम यात्रा को कंधा देते हुए शमशान तक पहुंचाया. बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया. दिवंगत शांति देवी को अजगर अली खान ने मुखाग्नि दी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More