Ajmer News: MDS यूनिवर्सिटी परिणाम विवाद, छात्र आंदोलन के बीच बढ़ी मुश्किलें - जानें क्या है मामला

Rajasthan News: अजमेर एमडीएस यूनिवर्सिटी में स्नातक परिणामों की गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष अंकित घारु के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर पुनः जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की.

Ajmer News: MDS यूनिवर्सिटी परिणाम विवाद, छात्र आंदोलन के बीच बढ़ी मुश्किलें - जानें क्या है मामला
Image Credit: nsui mds universitySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

MDS University Ajmer: अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ सोमवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया. स्नातक परीक्षाओं के परिणामों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कुलपति को ज्ञापन सौंपकर परिणामों की पुनः जांच की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित घारु ने किया.

गलती से सैकड़ों छात्र हुए प्रभावित
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि कला और विज्ञान संकाय के सैकड़ों विद्यार्थी परिणामों की गलतियों से प्रभावित हुए हैं. कई विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठीक से नहीं हुआ, जिसके कारण उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण दिखाया गया है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी की और जल्द ही समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी. जिलाध्यक्ष अंकित घारु ने कहा कि जब तक प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक एनएसयूआई संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय को छात्रों के करियर के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है.

कुलपति को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई कि परीक्षाफल की त्रुटियों को तत्काल सुधारा जाए और प्रभावित छात्रों की कॉपियों की पुनः जांच कराई जाए. साथ ही यह भी कहा गया कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए.

गंभीरता से जांच का आश्वासन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर छात्रों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले विद्यार्थी परिषद ने भी इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था. लगातार छात्र संगठनों के विरोध के चलते अब विश्वविद्यालय प्रशासन पर शीघ्र समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author