&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले की मांगलियावास पुलिस और रसद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 60 व्यवसायिक और 1 घरेलू गैस सिलेंडर सहित एक पिकअप जब्त किया. हाइवे पर अवैध गैस रिफिलिंग के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया गया. हालांकि पुलिस को आते देख 1 आदमी मौके से भाग गया.
पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई
पीसांगन उपखंड के तहत मांगलियावास पुलिस ने गश्त और होटल-ढाबों की जांच के दौरान रसद विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की. इस दौरान हाइवे पर अवैध रिफिलिंग करते हुए 60 व्यवसायिक और 1 घरेलू गैस सिलेंडर, पिकअप और रिफिलिंग का सामान जब्त किया गया है.
क्या बोले थानाधिकारी?
थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि ब्यावर रोड स्थित न्यू चौधरी होटल के पास गश्त के दौरान एक कंटेनर के पास खड़ी पिकअप संदिग्ध दिखी. पुलिस को देख एक व्यक्ति मौके से भाग गया. जांच में पिकअप से 31 व्यवसायिक सिलेंडर भरे मिले, जबकि 14 व्यवसायिक और 1 घरेलू सिलेंडर पिकअप के पीछे रखे थे. वहीं, एक इलेक्ट्रिक कांटा, रिफिलिंग पाइप और अन्य उपकरण भी बरामद हुए. कंटेनर की जांच में 15 और व्यवसायिक सिलेंडर मिले.
विभिन्न धाराओं में जांच शुरू
घटना की सूचना पर जिला रसद अधिकारी नीरज जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जब्ती की कार्रवाई की. पूछताछ में पता चला कि अवैध रिफिलिंग का काम मकरेड़ा निवासी घनश्याम द्वारा किया जा रहा था. पुलिस ने प्रवर्तन निरीक्षक पीसांगन राहुल वेदवाल की रिपोर्ट पर आवश्यक वस्तु अधिनियम और मानव जीवन को खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!