Ajmer News: तिजोरी नहीं, बोतलें निकलीं! अवैध शराब माफिया के अड्डे से लाखों का माल जब्त

Rajasthan News: अजमेर के नसीराबाद के पास मोडी गांव के जंगलों में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी गई. बड़ी मात्रा में शराब, स्प्रिट, लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और एक बोलेरो जब्त की गई. मास्टरमाइंड गुजराती लाल मौके से फरार हो गया.

Ajmer News: तिजोरी नहीं, बोतलें निकलीं! अवैध शराब माफिया के अड्डे से लाखों का माल जब्त
Image Credit: ajmer avedh sharab seized newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer News: नसीराबाद के निकट श्रीनगर पुलिस थाना अंतर्गत गांव मोडी के घने जंगलों में विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ा जखीरा पकड़ा. आबकारी विभाग की टीम को देखते ही विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बनाने का मास्टरमाइंड आरोपी गुजराती लाल पुत्र रामलाल जाट मौके से फरार होने में सफल हो गया. लेकिन मौके से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतले ढक्कन विभिन्न ब्रांड के लेवल स्पिरिट आदि जब्त कर ली गई.

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन में हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन में अनाधिकृत रूप से आने वाली मदिरा और अवैध शराब की कसीदगी, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही के उद्देश्य से विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान आबकारी जॉन अजमेर के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम डेलू, उपायुक्त विजय जोशी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी विकास शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास एवं आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी और प्रहराधिकारी श्रीचंद ने मोडी गांव के जंगल में एक रिहाईसी मकान में दबिश दी.

Add Zee News as a Preferred Source

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री हुई जब्त
जहां पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री जब्त की. मौके पर चार बैरल में 800 लीटर स्प्रिट, पांच बैरल में 1000 लीटर घुलनशील बनाई हुई शराब, 19 कार्टन में 228 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, तेरह कार्टन में 624 प्लास्टिक के पव्वे ऑफिसर चॉइस, तीन प्लास्टिक जरिकेन में फ्लावर सुगंधित 9 लीटर, काउंटी क्लब ब्रांड के ढक्कन 3 हजार, ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड के ढक्कन 50 हजार, वोडका के ढक्कन 18 हजार, रॉयल स्टैग ब्रांड के ढक्कन 36 हजार, खाली कार्टन 50 हजार, खाली पव्वे 22 हजार, रॉयल स्टैग के लेवल सौ बंडल, ऑफिसर चॉइस लेवल के बंडल एक, होलोग्राम तीन बंडल टेपरोल 18 बंडल एमसीडी लेवल 5 हजार सहित एक बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली. आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी ने बताया कि नसीराबाद क्षेत्र में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ने में जिला आबकारी अधिकारी विकास कुमार एवं आबकारी निरोधक दल के सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास का विशेष सहयोग रहा. उन्होंने बताया कि अवैध शराब पर अंकुश के लिए विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author