डीडवाना में बारिश के चक्र में घिरा घर, परिवार दहशत में जीने को मजबूर

Rajasthan News: डीडवाना जिले के नावां के खाखड़की गांव में एक परिवार बारिश से घिरा मुसीबत में है. घर चारों ओर पानी से घिरा है और दीवारों में दरारें आ गई हैं.ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. लोग आशंका जता रहे हैं कि हालात बड़ी त्रासदी में बदल सकते हैं.

डीडवाना में बारिश के चक्र में घिरा घर, परिवार दहशत में जीने को मजबूर
Image Credit: deedwana baarish

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के नावां क्षेत्र के खाखड़की गांव में इस बार की बारिश एक परिवार के लिए आफत बन चुकी है. वह परिवार आज भी अपने ही घर में दहशत के साये में जी रहा है. चारों ओर से पानी से घिरा घर अब खतरे का प्रतीक बन चुका है. दीवारों में पड़ी दरारें हर पल हादसे की आहट सुनाती हैं. बारिश जो आमतौर पर लोगों के लिए राहत लेकर आती है, वही बारिश इस परिवार के लिए अब किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है.

घर के चारों तरफ भरा पानी
घर के चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है. हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से बाहर निकलना भी नामुमकिन हो गया है. पानी के दबाव से दीवारें जगह-जगह से फट गई हैं, जिनमें गहरी दरारें साफ दिखाई देती हैं. ये हालात किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे सकते हैं. परिवार और ग्रामीण हर समय डर और बेचैनी के माहौल में जीने को मजबूर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सरपंच को कर चुके हैं कई बार आगाह
गांव के लोग कई बार सरपंच और ग्रामसेवक को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला सिर्फ परेशानी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक बड़ी त्रासदी में भी बदल सकता है.

आखिर कब जागेगा प्रशासन?
गांव में यह चर्चा लगातार हो रही है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब इस परिवार को राहत मिलेगी? और कब तक ग्रामीणों की आवाज़ यूँ ही अनसुनी की जाती रहेगी. हर गुजरते दिन के साथ यह सवाल और भी गंभीर होता जा रहा है. इस परिवार की तकलीफ़ प्रशासन की संवेदनहीनता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है. अब सबकी नजरें इस ओर टिकी हैं कि कब तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे और कब समाधान मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author