&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar News: ब्यावर में राजस्थान राजस्व सेवा परिषद ने लालसोट (दौसा) के तहसीलदार कार्यालय पर 19 अगस्त को अधिवक्ताओं द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है. परिषद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग उठाई है. ब्यावर तहसीलदार व कार्यकारी अध्यक्ष हनुत सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व सेवा परिषद के सदस्यों ने पहले काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज करवाया और फिर कार्य बहिष्कार कर आरोपियों की गिरफतारी ना होने तक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी.
अधिवक्ताओं ने लोकशक्ति पर किया हमला
परिषद सदस्यों ने कहा कि न्याय के संरक्षक माने जाने वाले अधिवक्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य न केवल लोकशक्ति पर हमला है, बल्कि प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंचाता है. घटना के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने और पुलिस-प्रशासन की ढिलाई पर परिषद ने सवाल खड़े किए हैं. तहसीलदार हनुत सिंह ने कहा कि सभी आरोपी अधिवक्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए तथा तहसील व उपखंड स्तरीय अधिकारियों की सुरक्षा हेतु स्थायी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए. उन्होने कहा कि जिम्मेदार थाना अधिकारियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई करकर हमलावर अधिवक्ताओं के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएं.
पढ़ें ब्यावर की एक और खबर
ब्यावर में एक बार फिर दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार लोकाशाह नगर निवासी रवीना पत्नी मुकेश रांका अपनी बेटी को डांस क्लास छोड़ने गणेशा टावर आई थीं. इसी दौरान स्कूटी पर सवार महिला को दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया. बताया गया कि एक बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था. मौके पर पहुंचकर उन्होंने महिला के गले से करीब ढाई तोले की सोने की चौन तोड़ ली और फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे. सूचना मिलने पर सिटी थानाधिकारी विजय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Beawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!