&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Exam Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जनसंपर्क अधिकारी (PRO) भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है. साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर को आयोजित किए गए थे, और परिणाम तीन दिन बाद घोषित किया गया.
कुल 31,912 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
इस भर्ती के लिए कुल 31,912 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,555 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. 5 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, जिन्हें अब जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है.
9 जुलाई 2025 को हुई थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए आयोजित जनसंपर्क अधिकारी (Public Relation Officer) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है. लिखित (Objective Type) परीक्षा के आधार पर 09 जुलाई 2025 को अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया.
चयनित उम्मीदवारों के क्रमांक
आपको बता दें कि कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या 5 है. साक्षात्कार के बाद आयोग ने संबंधित सेवा नियमों के अनुसार आरक्षित सूची तैयार की और इसमें सफल उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और मेरिट क्रमांक इस प्रकार हैं:
1. 5565391 (R-1)
2. 5581824 (R-2)
3. 5578934 (R-3)
4. 5589822 (R-4)
5. 5569290 (R-5)
कट-ऑफ अंक
आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ अंक और कैटेगरी के अनुसार विवरण भी आ गया है. सामान्य वर्ग (GEN) में कट-ऑफ अंक 84.66 रहे, जन्मतिथि 04-07-1993; MBC वर्ग (GEN) में कट-ऑफ 99.57, जन्मतिथि 04-05-1993; EWS वर्ग (GEN) में क्रमशः 76.65 और 83.03, जन्मतिथि 22-08-1991 व 27-02-1981; वहीं हॉरिज़ॉन्टल रिज़र्वेशन – पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) में कट-ऑफ अंक 82.36, जन्मतिथि 05-04-1990 रही.
जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
आयोग ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नाम विभाग द्वारा निर्धारित समय में मांग प्राप्त होने पर नियुक्ति हेतु प्रस्तावित किए जाएंगे. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट सूची और अन्य विवरण देख सकते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!