&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
RPSC Exam Schedule 2026: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आरपीएसी ने किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों की पूर्व जानकारी देकर बेहतर तैयारी और योजनाबद्ध अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराना है.
लोक सेवा आयोग ने पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देते हुए वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कई परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है. आयोग पूर्व में भी वर्ष 2012 से 2018 के दौरान लगभग 160 भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है. इसी अनुभव के आधार पर आगामी परीक्षाओं में भी डिजिटल माध्यम पर विशेष जोर दिया जाएगा.
RPSC नए साल में 16 भर्ती परीक्षा करेगा आयोजित
डिप्टी कमांडेंट परीक्षा -- 11 जनवरी
लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) -- 12 जनवरी
सहायक विद्युत निरीक्षक (उर्जा विभाग -- 1 फरवरी
जूनियर केमिस्ट (पीएचईडी) -- 1 फरवरी
एईएन संयुक्त भर्ती (कार्मिक विभाग) -- 15 से 18 मार्च
सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर भर्ती -- 5 अप्रेल
वेटेरनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा -- 19 अप्रेल
असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (कृषि विभाग) -- 19 अप्रेल
प्राध्यापक, (कृषि), कोच (मा. शिक्षा -- 31मई से 16 जून
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) -- 12 से 18 जुलाई
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) भर्ती -- 26-27 जुलाई
सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग भर्ती -- 30 अगस्त
निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) -- 20 सितम्बर
निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स-रसायन परीक्षा -- 20 सितंबर
संरक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा -- 15 नवम्बर
सहा.निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी -- 13 से 16 अक्टूबर
कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 से होगी. कैलेंडर में जनवरी से नवंबर माह के बीच आयोजित होने वाली 16 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. इसके अतिरिक्त अप्रैल से दिसंबर माह के बीच आयोजित होने वाली तीन अन्य परीक्षाओं को भी कैलेंडर में शामिल किया गया है.
आयोग ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 के परीक्षा कैलेंडर का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया था और इसी अनुशासन के साथ वर्ष 2026 में भी सभी परीक्षाओं का आयोजन समयबद्ध ढंग से कराया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!