बिना बताए दुकानों पर लगा रहे थे स्मार्ट मीटर! डीडवाना में व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जोरदार विरोध हुआ. रविवार को दुकानदारों ने बिना सूचना मीटर बदलने पर हंगामा किया. दो घंटे विवाद चला और थाने तक मामला पहुंचा. विरोध बढ़ने पर कंपनी ने पुराने मीटर लगाने पर सहमति जताई.

बिना बताए दुकानों पर लगा रहे थे स्मार्ट मीटर! डीडवाना में व्यापारियों का फूटा गुस्सा
Image Credit: deedwana smart meter protest

Deedwana News: राजस्थान में एक बार फिर से स्मार्ट मीटर के लिए विरोध प्रदर्शन होने से लोगों में गुस्सा जगा दिया है. इस बार राजस्थान के डीडवाना शहर के नागोरी गेट के बाहर स्मार्ट मीटर के मामले को लेकर हंगामा हो गया. करीब दो घंटे तक स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद चलता रहा, फिर वापस पुराना मीटर लगाने की बात पर मामला शांत हुआ.

दुकानदारों की बिना बताए लगा रहे थे स्मार्ट मीटर
जानकारी के अनुसार, रविवार का दिन होने के कारण ज्यादातर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहते हैं. व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण स्मार्ट मीटर दुकानों के बाहर लगाए जा रहे थे. जैसे ही दुकानदारों को पता चला कि उनकी दुकानों के बाहर बिना सूचना के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, तो सभी व्यापारी वर्ग एकत्रित हो गए. स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताने लगे कंपनी के द्वारा पुराने मीटर को तोड़कर नए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही व्यापारी एकत्रित हो गए और जमकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुराना मीटर लगाने पर बनी सहमति
विरोध के चलते कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों ने वापस पुराना मीटर ही लगाने की बात पर सहमति बनी. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आज छुट्टी का दिन देखकर कंपनी वाले जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं. किसी को भी कोई सूचना नहीं दी गई है जबरदस्ती चुपचाप स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. जिसको लेकर विरोध जताया गया है. वही मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने में भी गए हैं. अपनी बात रखी है, कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि हमें टेंडर मिला हुआ है. सब जगह स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश भी हमारे पास हैं. वह आदेश भी कंपनी के कर्मचारियों ने दिखाएं हैं. लेकिन इसके बावजूद विरोध चल रहा है. विरोध को देखते हुए वापस पुराना मीटर लगाने की बात पर सहमति बनी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More