&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar News: राजस्थान के ब्यावर जिले में मेवाड़ी गेट तेलियान चौपड़ स्थित श्री टावर में चोरो ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने बड़े इत्मीनान से दुकानों को खंगाला, लेकिन गनीमत रही की चोरो के किसी तरह का माल हाथ नहीं लगा. लेकिन चोरों ने एक दुकान में रखे दानपात्र में रखी दान की राशि चुरा कर मौके से फरार हो गये. इतना ही नहीं जाते-जाते चोर तीनों दुकानों के ताले भी साथ ले गये.
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना के बाद मौके पर पहुची सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका का मुआयना किया. जिसके बाद से शहर में लगातार मुख्य बाजारों की दुकानों को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाने पर शहर के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, शहर के मेवाड़ी गेट मालियांन चौपड़ स्थित श्री टावर मे मां सरस्वती ब्रोकर्स, रिषभ आर्क पॉइंट तथा श्री रतन फाइनेंस की दुकानों के अज्ञात चोरों ने बीती रात को ताले तोड़ दिये और दुकान में घुसकर दुकानों के काउंटर अलमारी के भी ताले तोड़कर उन्हें खंगाला, लेकिन चोरों को दुकानों से माल हाथ नहीं लगा.
दानपात्र चुराकर ले गए
लेकिन चोरों ने श्री रतन फाइनेंस की दुकान में रखे गौ दान पात्र में से रुपये चुरा लिये और मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं शहर में लगातार बढ़ती चोरियों के कारण व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!